भाजपा कार्यकर्ताओं ने पल्लेदारों को किया मास्क वितरण

शाहगंज।सोनभद्र (सर्वेश श्रीवास्तव)-शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के निर्देश पर पीसीएफ डोहरी केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेहूं तौल कर रहे पल्लेदारों को मास्क,साबुन व सेनेटाइजर वितरित किया। भाजपा नेताओ ने तौल कर रहे पल्लेदारों से मास्क लगाने व थोड़े- थोड़े अंतराल पर साबुन से हाथों को धोने व सेनेटाइजर लगाने का आग्रह किया कोरोना महामारी की संकट से पुरा विश्व जूझ रहा है ऐसे मे हमे जागरूक होकर सरकार के निर्देशो का पालन करते हुए हम सभी को महामारी से बचने की आवश्यकता है। इस दौरान भाजपा नेता बृजेश श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री अशोक पांडेय,मंडल कोषाध्यक्ष निशांत पांडेय मौजूद रहे।

Translate »