एडीएम ने सोनभद्र जनपद ग्रीन ज़ोन के कारण दी लॉक डाउन -2 में कुछ छूट
सोनभद्। अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने शासनादेशानुसार लॉकडाउन के दौरान आम जन मानस को हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सोनभद्र जिले को ग्रीन जोन में होने की स्थिति में कुछ गतिविधियों के संचालन में दी गयी छूट के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सभी जन सेवा केन्द्रों के संचालन को भी छूट प्रदान किया है। अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बिन्दु संख्या-24 के अनुसार वाणिज्य और निजी क्षेत्रों के प्रतिष्ठान-सरकारी मान्यता प्राप्त, ग्राम पंचायत स्तर पर जन सेवा केन्द्र को शामिल किया गया है। जन सेवा केन्द्रों को खोलने के दौरान जन सेवा केन्द्र संचालकों द्वारा सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा जैसे-सोशल डिस्टेन्स को बनाये रखना होगा, जन सेवा केन्द्रों के संचालकों व केन्द्रों पर आने वाले नागरिकों को मास्क का उपयोग करना होगा। एक केन्द्र पर अधिकतम एक बार में पांच से ज्यादा नागरिकों को इकठ्ठा नहीं होने देना है। कोविड-19 के बचाव के लिए जन सेवा केन्द्र स्थल पर उसके आस-पास सेनिटाईजर की व्यवस्था, हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की व्यवस्था, सभी जन सेवा केन्द्र संचालकों द्वारा आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करना व आने वाले नागरिकों को आरोग्य सेतु ऐप को डाउन लोड करने के लिए जागरूक करना, सभी मानकों का पालन करते हुए प्रातः 08.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक जन सेवा केन्द्रों का संचालन करना, सोशल डिस्टेन्स के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर गोला बनाकर जन सेवा केन्द्रों पर आने की व्यवस्था करना, शासन से निर्धारित शुल्क से ज्यादा नागरिकांं से पैसा न लेने के मानकों को पूरा करना होगा। ज्ञातब्य हो कि खतौनी के लिए 30 रूपये व अन्य सेवाओं के लिए 20 रूपये का शुल्क शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal