
सोनभद्र।अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र मुख्यालय ओ पी सिंह एवं एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के सीमा से सटे विहार वार्डर की सीमा का स्थलीय निरीक्षण कर नोवेल कोरेना वायरस के संक्रमण से बचाव सम्बन्धी जानकारियां दी।बताते चले कि अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र मुख्यालय ओ पी सिंह ने विहार वार्डर की सीमा पर अपने मातहतों को पैनी निगाह रखने को कहा।साथ ही नोवेल कोरेना संक्रमण सम्बन्धी जानकारी देते हुये कहा कि जान है तो जहान है।अपने आप को इस वायरस से बचाना है तो पहले सोशल डिटेन्स की लक्ष्मण रेखा को पार करे अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखे।हमेशा हाथ मुह नाक को साफ रखें और अपने चेहरे पर फेस माष्क अवश्य लगाये।अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र मुख्यालय ओ पी सिंह ने अपने मातहतों को कहा कि जनपद के सीमा के आस -पास अगर कोई फेस माश्क का भटकता दिखाई दे उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया।वही एएसपी ओ पी सिंह एवं एडीएम योगेंद्र बहादुर ने पुलिस चौकी सुअरसोत का निरीक्षण कर नोवेल कोरेना के संक्रमण से विशेष कर आरोग्य सेतु सम्बन्धी जानकारी दे कर जागरूक किया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal