रामजियावन गुप्ता/राहुल तिवारी(बीजपुर) रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बीजपुर व अजीरेश्वर शाखा सेवकाडाँड़ के स्वयं सेवको ने अपने निजी आवास पर लॉक डाउन का पालन करते हुए, सामूहिक शक्ति जागरण के लिए संघ प्रार्थना किया। कोई स्वयं सेवक परिवार ना छूटे ये संकल्प शक्ति ना टूटे, ।।कोटि कोटि कंठो से गूँजे भारत की जयकार।। के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवको ने लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने निजी आवास पर मनाया संघ का प्रार्थना दिवस।राष्ट्रीय स्वमं सेवक संघ बीजपुर सह नगरकार्यवाह अनिल त्रिपाठी ने सामूहिक शक्ति जागरण के लिये अखिल भारतीय स्तर पर “भारत माता “की वंदना का आह्वान किया है ।
इस पवित्र भाव के साथ आज सायं अपने घर पर सपरिवार सघं की प्रार्थना अवश्य करें। लॉक डाउन का पालन करते हुए बीजपुर नगर कार्यवाह नंदलाल,नगर सेवा प्रमुख विकास मंगला,सुजीत दूबे शाखा कार्यवाह, उत्कर्ष दूबे मंडल सह कार्यवाह जरहा के साथ साथ राष्ट्रीय स्वमं सेवक संघ के सभी सेवको ने अपने अपने घर मे भारत माता की बन्दना किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal