भाजपा,भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वी जयंती।

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प व माला अर्पित कर जरूरत मंदो में खाद्यान्न किया गया वितरण।बभनी।भारतीय संविधान के शिल्पकार व महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी 129वी जयंती पर भाजपा, भाजयुमों मंडल बभनी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प व माला अर्पित कर उनकी 129वी जयंती असनहर ग्राम सभा के दलितों बस्ती के लोगों के बीच में जाकर मनाई गई। साथ ही विधवा, असहाय बृद्धजनो को भाजपा भाजयुमों कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को खाद्यान्न भी वितरित किया गया।जिसमे मुख्य रूप से भाजपा बभनी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे,भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुधिर कुमार पाण्डेय,अमरदेव पाण्डेय जी,आईटी सेल भाजपा बभनी उमेश कुमार,महामन्त्री लालकेश कुशवाहा,ग्राम प्रधान असनहर सफीक अहमद,उपाध्यक्ष भुनेश्वर जायसवाल,बूथ अध्यक्ष बसन्तदेव पाण्डेय,संतोष गौतम, राधेश्याम गौतम,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »