Wednesday , September 16 2026

डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई

चोपन/सोनभद्र- -डॉ भीमराव आंबेडकर बाबा साहेब की 129 वी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तर प्रदेश सरकार के वन्य जीव बोर्ड़ सदस्य श्रवण कुमार सिंह ने उनको नमन किया ।उसके पश्चात चोपन मण्डल के सलखन सेक्टर में मंडल के महामंत्री विकास चौबे के साथ सेवा बस्ती में मास्क देकर लोगो को जागरूक किया ।।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देशों को बताया कि पूरे देश में लॉक डाउन की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है जिसका पालन हम सभी को करना है ।गरीब और असहाय लोगो की सेवा करना हम सभी का दायित्व है।ऐसी विकट परिस्थितियों में धैर्य और संयम से काम लेना है ।श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती है जिसके अवसर पर हमलोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करें ताकि आमजनमानस में एकता व अखंडता की भावना बनी रहे ।छुवाछुत की भावना हमारे समाज से समाप्त हो ,इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता काम कर रहे हैं।।प्रधानमंत्री जी के द्वारा बताए गए आरोग्य सेतु एप्प को भी डाउन लोड करवाया गया।।

Translate »