
रेणुकूट।(सोनभद्र) आदित्य सोनी
इंसान में कार्य करने का हौसला और जज्बा हो तो कठिनाइयां भी आड़े नहीं आती। कुछ ऐसा ही मिसाल पेश कर रही हैं रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा निशा सिंह। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर अपने अथक प्रयास से नगरवासियों के जीवन को सुरक्षित कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रेणुकूट,मुर्धवा,खाड़पाथर में युद्ध स्तर पर दवाओं का छिड़काव कर एक मिसाल कायम कर रहीं हैं। परिक्षेत्र में लाॅकडाउन के पूर्व से ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह ने बताया कि कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से बचाव के लिए हम नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार दवाओं का छिड़काव और सेनीटाइज का कार्य करा रहे हैं। मुर्धवा और खाड़पाथर इलाका जुड़ने से परिक्षेत्र बड़ा हो गया है। जिसके लिए हमने ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इकाई प्रमुख एसएन शास्त्री और एचआर प्रमुख संजय सिंह से फायर ब्रिगेड की मांग की। दोनों अधिकारियों ने सेनिटाइज के लिए फायर ब्रिगेड का अनुमति दे दिया। जिससे रेणुकूट मुर्धवा और खाड़पाथर में सेनीटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है। सोडियम हाइपोक्लोराइड ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाड़पाथर मुर्धवा, नगर पंचायत के सभी वार्डो सहित रेणुकूट मुख्यमार्ग के दोनों तरफ स्थापित बस्तियों को सेनीटाइज कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्षा निशा सिंह ने नगर वासियों से अपील किया कि घरों में रहकर ही कोरोना से लड़ाई हम जीत सकते हैं। जरूरी हो तभी लोग घरों से बाहर निकले। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए मास्क जरूर पहने। नगर पंचायत द्वारा कम्युनिटी किचन का संचालन कर दिहाड़ी मजदूरों, गरीबों, असहायों में भोजन वितरण कराया जा रहा है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal