प्रज्ञा कपूर को मिला शाहरुख खान का समर्थन

—अनिल बेदाग—

कैरोना महामारी के कारण राष्ट्र में लॉकडाउन होने के इस कठिन समय में बहुत से लोग बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस तरह की मुश्किल में एनवायरमेंटलिस्ट प्रज्ञा कपूर जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आई हैं। उनका ‘एक साथ फाउंडेशन’ ज़रूरतमंदों को खाना उपलब्ध करवा रहा है और उनकी पहल को ‘मीर फाउंडेशन’ के माध्यम से सुपरस्टार शाहरुख खान से समर्थन मिला है। इस संकट की घड़ी में प्रज्ञा कपूर के फाउंडेशन ‘एक साथ’ मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर मुंबई में कम से कम एक महीने के लिए 5500 से अधिक परिवारों के दैनिक भोजन की आवश्यकता को पूरी करेंगी। इतना ही नहीं वे घर और अस्पतालों की मदद के लिए हर दिन 2000 ताजा पकाया भोजन भेजने के लिए एक रसोईघर भी स्थापित करेंगी। सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि एआरके की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, कोलकाता नाइट राइडर्स और मीर फाउंडेशन के सहयोग से कई लोगो की अन्य जरूरतों को भी पूरा करेंगी। उसी के बारे में आभार व्यक्त करते हुए प्रज्ञा कहती है, “ऐसा समय सभी के अंदर इंसानियत जगाता है। यदि कभी कोई घटना हुई है जो मानव जाति के सभी को शामिल करती है, तो यह महामारी है। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए वो समय है जब वह खड़े होकर जैसे भी हो इस बीमारी से लड़े। एक साथ फाउंडेशन की तरफ से हम शाहरुख, गौरी और मीर फाउंडेशन के प्रति कृतज्ञता से भरे हैं और बड़े पैमाने पर इस चुनौती का सामना करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं.. हम एक साथ उठेंगे।”

Translate »