
अधिकारी ने कहा गैस सिलेंडर का रहा अभाव।
गुरमा सोनभद्र चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा नगर स्थित आदिवासी बस्ती वार्ड 2 व वार्ड 9 के लिए एक टाईम अन्नपुर्णा रसोई के सहारे लगभग 70 गरीब आदिवासी लोगों को खिचड़ी मिलती थी लेकिन शुक्रवार को अन्नपुर्णा रसोई बन्द हो जाने गरीब मजदूर परिवार के सदस्यों ने भुखे रह कर दिन रात काटा।
इस सम्बन्ध में नगर वासियों ने बताया कि नगर पंचायत के सम्बधित अधिकारियों व्दारा अन्नपुर्णा रसोईया में तमाम अनियमितता बरती जा रही ।बार बार स्थान बदलने के साथ अन्नपूर्णा रसोईया का कोई जिम्मेदार सभासद नहीं है। अधिनस्थ वाटर सप्लाई कर्मचारियों के सहारे अन्नपुर्णा रसोईया ई ओ के दिशा-निर्देश पर किया जा रहा है। जिससे आदिवासी गरीब निरिह परिवार के सदस्यों को दिन रात भुखे समय काटना पड़ा।इस सम्बन्ध में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों का ध्यान अपेक्षित है।
इस सम्बन्ध में चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर के अभाव में एक दिन खाना नहीं बना है अब गैस सिलेंडर की ब्यवस्था करा लिया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal