घोरावल (सोनभद्र) : नगर में एक महिला के घर पर पिछले 14 मार्च से एक कश्मीरी व्यक्ति के ठहरने के मामले की सोमवार को जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला व जवान से पूछताछ के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जवान व अन्य की जांच का आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया।
घोरावल नगर में एक परिवार में कश्मीरी व्यक्ति पिछले 14 मार्च से आया है। जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी दूधनाथ दुबे सोमवार को महिला के घर पहुंचे। महिला व जवान से पूछताछ की। जवान ने बताया कि उसका नाम शहनाज आलम है। वह कश्मीर के राजौरी जिला के चन्नी गांव का निवासी है। वह गत 14 मार्च को वाराणसी और फिर घोरावल आया था। लॉकडाउन हो जाने से वह यहीं रह गया। वह कश्मीर के बड़गाम में सीआरपीएफ में हेड कॉस्टेबल है और छुट्टी लेकर आया है। महिला ने बताया कि शहनाज आलम उसके पति का मित्र है। पति के निधन के बाद वह घोरावल आता जाता रहता है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला व कश्मीरी व्यक्ति से पूछताछ की है। दोनों से आवश्यक जानकारियां लेकर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराते हुए दोनों के स्वास्थ्य जांच की मांग की गई है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal