सोनभद्र।आज 6 अपैल को भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर मनाया।इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा लाँक डाउन का पालन करते हुए अकेल ही स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण करते हुए पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए ।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को यह संदेश दिया कि आप लोग लाँक डाउन का पालन करते हुए अपने घर पर ही पार्टी का झंडा लगाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापन करे।

जिलाकार्यालय पर जिलाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश तिवारी जी साथ रहे। लॉकडाउन के वजह से कोई बड़ा कार्यक्रम नही हुआ। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने घर पर रहे ।आज भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों से दो माक्स बनवाकर भी जरूरत मन्द लोगो को देगे ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal