जरूरत मंद भूखे लोगो के सहयोग के लिए आगे आये भाजपा कार्यकर्ता।।

बकरिहवाँ / सोनभद्र (राहुल तिवारी) सोनभद्र बैश्विक महामारी नावेल कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए इसके संक्रमण को रोकने के लिए माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लाकडाउन घोषित किया गया है। जो कोरोना जैसी घातक महामारी को रोकने के लिए आवश्यक है, परन्तु इस लाकडाउन में मजदूर ,झोपङी में रहने वाले रोज कमाने खाने वाले गरीब परिवारों के सामने भुखमरी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।इस संकट के घड़ी में गरीब जरूरत मंद लोगो के मसीहा बन कर सामने आए विष्णु कांत दूबे भाजपा मंडल महामंत्री म्योरपुर व बूथ अध्यक्ष लालप्रताप सिंह व तमाम भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा लीलादेवा सेक्टर व अंजानी सेक्टर में जरूरत मंद लोगो को बाटा गया राशन सामग्री पैकेट। मंडल महामंत्री ने गरीबो के मददत को आगे बढ़ाया अपना हाथ।। विष्णु कांत दूबे ने कहा सभी जरूरत मंद लोगो तक पहुँचाया जायेगा पैकेट, जिससे कोई भी गरीब भूखा न रहे और भूखा ना सोएं।।

Translate »