Wednesday , September 16 2026

जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा…की.

पिपरी,सोनभद्र(मस्त राम मिश्रा) वर्तमान मे उप्र के साथ ही देश भर मे आयी वैश्विक महामारी संकट कोरोना वायरस के संक्रमण के व्याप्त प्रकोप से निबटने हेतु मानवीय संवेदनाओ एवं समाजिक सरोकार के दृष्टिगत राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उप्र के सदस्यो ने सामूहिक रुप से अपने एक दिन का वेतन दान करने का निर्णय लिया। संगठन के पिपरी शाखाध्यक्ष प्रदीप सेन ने बताया की केन्द्रीय संगठन के आवाहन पर हमारा संगठन अपने वेतन से एक दिन का अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहा है ,पूरे प्रदेश से करीब 1.75करोड रुपये राहत कोष में जमा हो जायेगा।

Translate »