सोनभद्र/दिनांक 29 मार्च, 2020। ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के बाहर जाकर मजदूरी करने वाले लोग किन्हीं माध्यमों से जनपद में वपास आ रहे व्यक्तियों/परिवारों के जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त उन्हें उनके घर तक पहुंचाने के लिए संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक लगायी जाती है। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार सोनकर वरिष्ठ सहायक-मो0 नं0 9451361350 को प्रातः 06 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक, राम कुॅवर खरवार प्रधान सहायक- 9450539831 को अपरान्ह 02.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक, हरिचन्द्र प्रसाद वरिष्ठ सहायक-9415447416 को रात्रि 10.00 बजे से सुबह 06.00 बजे तक ड्यूटी लगायी गयी है। इसी प्रकार से टीम बी का गठन कर ड्यूटी हेतु विनोद कुमार श्रीवास्तव प्रधान सहायक-9336423181 को प्रातः 06.00 बजे से 02.00 बजे तक, संजय सिंह वरिष्ठ सहायक-8948001234 को अपरान्ह 02.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक तथा अरविन्द सिंह प्रधान सहायक-9415270165 को रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ड्यूटी निर्धारित किया गया है। प्रत्येक टीम अपनी ड्यूटी चक्रानुसार कार्य करते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सोनभद्र के सम्पर्क में रहेंगें एवं दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायेंगें। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal