पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  सुनीता कमल  की बेटी डॉक्टर मुस्कान गुप्ता  नेपाल हिंदुस्तान बॉर्डर पर फंसी

समर जायसवाल –

दुद्धी की पूर्व चेयरमैन सुनीता कमल की बिटिया हैं डॉ मुस्कान जो इस समय नेपाल से एम बी बी एस की पढ़ाई कर रही हैं।

दुद्धी। कोरोना का खौफ दिन प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में नेपाल सरकार द्वारा अपने सभी मेडिकल कॉलेजों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। भारतीय बच्चे जो नेपाल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे उनको वापस अपने वतन भारत भेजा जा रहा है। नेपाल भारत सीमा पूरी तरीके से सील होने के कारण भारतीय बच्चों को भारत आने में कठिनाई हो रही है। दुद्धी की पूर्व चेयरमैन सुनीता कमल की बिटिया जो इस समय नेपाल से एम बी बी एस की पढ़ाई कर रही हैं वह नेपाल से अपने वतन लौटने को व्याकुल है।


पूर्व चेयरमैन सुनीता कमल की बिटिया डॉक्टर मुस्कान गुप्ता भी वहां नेपाल हिंदुस्तान सीमा पर पड़ी है। उनके परिजन अपनी बिटिया को जल्द से जल्द अपने पास सुरक्षित पहुँचने की आश में चिंतित हैं।परिजनों ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि नेपाल में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित अपने वतन लाने का उत्तम प्रबंधन करे।

Translate »