रिहंद कर्मचारी एवं विस्थापित मोर्चा के आर डी दुबे अध्यक्ष रामजी महामंत्री बने

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर ( सोनभद्र )एनटीपीसी रिहंद परियोजना स्थिति रिहंद कर्मचारी एवं विस्थापित मोर्चा के नए कार्यकारणी का चुनाव 2020 के लिए सर्व सम्मति से पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया जिसमे आर डी दुबे को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गयी वहीं रामजी दुबे को महामंत्री बनाया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए शिवप्रसाद और रामधारी का चुनाव किया गया तो संयुक्तमंत्री के लिए आर एस जायसवाल और सुखसागर को कमान सौपी गयी साथ ही कोषाध्यक्ष पद के लिए बिहारी सिंह को सर्व सम्मति से चयन किया गया । इसके अलावा विशिष्ट सदस्य के रूप में विक्रमादित्य , कमलाराम, राम लल्लू , रामदर्शन , के जी गवांडे , बैजनाथ , राम लाल , तपस मुखर्जी , हरिनारायण , रामनरेश , रामबली , रामदास , सोना लाल, रामजी गुप्ता , रामअवध जायसवाल ,के एम तिवारी , रामदेव , संजय कुमार को चुना गया। उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से महामंत्री रामजी दुबे ने पत्रकारों को दी है।

Translate »