सोनभद्र/दिनांक 18 मार्च, 2020।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार 20 मार्च, 2020 को जिले के चारों विधान सभाओं से सम्बन्धित मा0 विधायकगण/सांसद की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार के तीन साल पूरा होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के 3 वर्षों की उपलब्धियों पर पत्रकार-वार्ता की जायेगी। विधान सभा स्तर पर आयोजित पत्रकार-वार्ता के लिए जिले के तीनों तहसील सभागार व विधान सभा ओबरा के लिए ब्लाक सभागार चोपन में प्रेस-वार्ता होगी। विधान सभावार होने वाली प्रेस-वार्ता के नोडल अधिकारी सम्बन्धित उप जिलाधिकारीगण व ओबरा विधान सभा के लिए डिप्टी कलेक्टर/ए0आर0ओ0 ओबरा जैनेन्द्र सिंह व सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारीगण व सहायक विकास अधिकारीगण पंचायत को बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्य अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal