
भाई चारे व सोहार्द का बना वातावरण।
गुरमा सोनभद्र रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शान्ति पुर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ कुछ जगहों पर कपड़ा फाड़ होली खेलने पर छिट फुट वारदातों के साथ माहोल शान्ति रहा। चौकी प्रभारी मय फोर्स के साथ शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए पुरे क्षेत्र का चक़मण करते रहे पुरे क्षेत्र में शांति पुर्ण ढंग से होली का त्यौहार सकुशल सम्पन्न हो गया।
वहीं जिला कारागार में भी अधिकारियों कर्मचारियों

समेत हिन्दू मुस्लिम महिला पुरुष बंदियों और बच्चों ने भी रंग लाल गुलाल एक दुसरे को लगा कर होली की शुभकामनाएं दी।वहीं मिजाजी लाल अधीक्षक व्दारा बच्चों को भी गुलाल लगा कर उपहार दिया।

वहीं जेल गेट के बाहर नाच गानों के साथ पी ए सी के जवानों ने भी जमकर होली खेली और गुरमा नगर पंचायत के लोगों ने भी एक दुसरे से मिल कर होली की बधाई दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal