हिण्डालको, रेनूसागर जीरो हार्म के प्रति दृढ़ संकल्पित-के पी यादव

रेनुसागर। हिण्डालको, रेनूसागर पावर डिवीजन में सेफ्टी विभाग द्वारा आयोजित 49वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह का आयोजन स्थानीय प्रेक्षागृह में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के.पी.यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शुन्य दुर्घटना से एक कदम आगे जीरो हार्म हमारा लक्ष्य होना चाहिए, उन्होने उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों से विवस्तरीय सुरक्षा प्रणाली अपनाने हेतु सहयोग की अपील की।

इसके पूर्व मेंटेनेंस हेड सी.एस.सिंह मानव संसाधन हेड शैलेश विक्रम सिंह, अपरेशन हेड एस.बी.वर्मा, आर पी सिंह सुदिप्ता नायक, ने भी उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार ब्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की महत्ता पर विस्तृत रुप से प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षा आयोजन का मुख्य उददेय है कि आप सुरक्षा के प्रति जागरुक हों और सुरक्षा का ध्यान रखें, समारोह के स्वागत भाषण में हेड सुरुक्षा अरविन्द सिंह ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा प्रतियोगिताओं एवं संस्थान को इस र्वष मिले विभिन्न सुरक्षा पुरस्कारों के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य रुप से मनु अरोरा,मनीष जैन, कर्नल जसपीन्दर सिंह मुन्डी सी.एम.गुप्ता, कुमार हर्षवर्धन, मनीष सिंह, समीर आनंद, राम जतन गुप्ता, राजेश सैनी, सुनील कान्त पाण्डेय, हितेन्द्र झा आदि के अलावा मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनो के पदाधिकारी सहित तमाम श्रमिक गण मौजूद रहे। समारोह का संचालन चन्दा त्रिपाठी व पूजा ने किया।

Translate »