समर जायसवाल –

दुद्धी। आज गुरुवार की सुबह दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अक्षयबर नाथ साझा नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी सुशील यादव से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने कल बुधवार की रात्रि सिहरा देने वाली हुई घटना को लेकर उनसे चर्चा की ,कहा कि दुद्धी मेन रांची रीवा मार्ग पर फैले अतिक्रमण से आये दिन दुर्घटना हो रही है , आये दिन लोग असामयिक मौत के शिकार हो रहे है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे एक के बाद एक घटना का इन्तेजार कर रही है।

उन्होंने क़स्बे में फैले अतिक्रमण को हटवाये जाने के मांग किया।इस मौके पर दिनेश अग्रहरी एड, दिनेश आढ़ती, वरुणोदय जौहरी, नंदलाल अग्रहरी, मंडल अध्यक्ष दुद्धी मनोज सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रेमनारायण सिंह उर्फ मोनू सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal