प्रबन्धन सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित..के.पी.यादव

हिण्डालको, रेनूसागर पावर डिवीजन में 49वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की भब्य शुरुआत कारखाना परिसर स्थित सुरक्षा लॉन में हुई। समारोह के मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के.पी.यादव ने फीता काट कर उदघाटन किया। तत्पचात भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुरक्षा ध्वज फहराकर सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई व हिण्डालको समूह के प्रबन्ध निर्देशक का सुरक्षा संदेश हेड सुरुक्षा के द्वारा प्रसारित किया गया। तत्पचात मुख्य अतिथि ने सुरक्षा जागरुकता सप्ताह के आयोजन को सम्बोधित करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को 49वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रबन्धन सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है मुख्य अतिथि ने सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु सभी को प्रेरित किया । इसके पूर्व मेंटेनेंस हेड सी.एस.सिंह मानव संसाधन हेड शैलेश विक्रम सिंह, अपरेशन हेड एस.बी.वर्मा, आर पी सिंह ने भी उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि लापरवाही व मनमानी दुर्घटना के मुख्य कारण है । हमें कार्य शुरु करने के पूर्व सुरक्षा के प्रति सुनिश्चित हो कर ही कार्य करना चाहिए। संस्थान का मुख्य उद्देश्य है कि उच्च गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वस्थ्य वातावरण के उन्नयन के प्रति कार्य करना है। कार्यक्रम समापन के पूर्व जागरुकता हेतु सुरक्षा रथ को मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन व समापन हेड सुरुक्षा अरविन्द सिंह ने किया। समारोह में मुख्य रुप से सुदिप्ता नायक, मनीष जैन, कर्नल जसपीन्दर सिंह मुन्डी सी.एम.गुप्ता, मनु अरोरा, कुमार हर्षवर्धन, मनीष सिंह, समीर आनंद, राम जतन गुप्ता, राजेश सैनी, सुनील कान्त पाण्डेय, हितेन्द्र झा आदि के अलावा मान्यताप्राप्त श्रमिक संगठनो के पदाधिकारी सहित तमाम श्रमिक गण मौजूद रहे।

Translate »