नगरवासियों की पहल सड़क पर बहता गन्दा पानी की ब्यवस्था।

गुरमा सोनभद्र गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा मुख्य सड़क पर वर्षों से बहता गन्दा पानी की सोमवार को सुबह दलित बस्ती व जेल परिसर के नगर वासियों ने सामुहिक रुप सड़क पर बहता गन्दा पानी के लिए गढ्ढा खोद कर लोहे की पाईप डाल कर पानी निकलने के लिए समुचित ब्यवस्था कर पहल शुरू किया।
बताते चलें कि वर्षो से मारकुंडी से गुरमा जिला कारागार सड़क पर नाली के अभाव में घरों का गन्दा पानी बह रहा था। इस सम्बन्ध में नगर वासियों ने इस सम्बन्ध में नगर पंचायत समेत सम्बन्थित अधिकारियों को अवगत करा चुके थे आज तक कोई पहल नहीं होने पर स्वयं नगरवासियों ने इस पहल की शुरुआत कर सम्बन्थित अधिकारियों को आईना दिखा दिया।
उक्त मौके पर शोभनाथ तिवारी इन्द्रर देव अरुण कन्हैया छोटु मुन्ना सीताराम इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Translate »