शांति पूर्ण तरीके से मनाये होली का पर्व

चोपन /सोनभद्र (अरविन्द दुबे)
स्थानीय थाना परिसर में आज सोमवार को सायं सदर एसडीएम यमुना धर चौहान व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई जिसमें आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण तरीके के साथ मनाने की अपील की गई साथ ही बिना अनुमति के डीजे पर प्रतिबंध की जानकारी दी। वही सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि होली के पर्व पर कहीं भी किसी प्रकार की घटना की जानकारी 100 नंबर या सीयूजी नंबर 9454404275 पर तत्काल सूचना करें ।इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी, जामा मस्जिद सदर लल्लन कुरैशी,नरसिंह त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि अनीस अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,राजन जायसवाल, ब्यापार सभा मण्डल अध्यक्क्ष संजय जैन, महफूज़ आरिफ़, नरसिंह कुशवाहा, हैदर खान, चुनमुन भारती, आदि लोग बाग मौजूद रहे।

Translate »