सोनभद्र। शनिवार को जिले के बिल्ली-मारकुण्डी क्षेत्र में खनन क्षेत्र में घटित दुर्घटना में पॉच मृत मजदूरो के पैतक गॉव कोटा में अन्तिम संस्कार नमन करने पहुचे मा0 राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रभारी मंत्री जनपद सोनभद्र डा0 सतीश चन्द्र द्विवदी। जिले के प्रभारी मंत्री डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी कोटा झलुहवा मोड़ से शमशान घाट-जो नहरिया पहाडी़ पैदल चल कर पहुचे। मा0 मंत्री जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक अशीष श्रीवास्तव, पूर्व सासंद छोटे लाल खरवार, भाजपा के काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, विधायक ओबरा संजीव कुमार गौड़, विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 सिंह, उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान, मोहन कुशवाहा, आदि के साथ नमन किया। मा0 मंत्री जी मृतको की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, मृतकों के परिवारजनों को ढाढंस दिलाया। उन्होने तत्कालिक राहत के अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्ड़, श्रम विभाग का लाभ, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ आदि दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम को तत्काल सभी अनुमन्य सुविधाए उपलब्ध कराकर मृतकों के परिवारजनों को प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी की तरफ से इस दुःख घडी़ में हर सम्भव मद्द करने के निर्देश दिये। इस मौके पर मा0 राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रभारी मंत्री जनपद सोनभद्र डा0 सतीश चन्द्र द्विवदी, के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, मा0 सांसद पकौडी लाल कोल, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, मा0 विधायक ओबरा श्री संजीव कुमार गौड़, मा0 विधायक घोरावल डा0 अनिल मौर्य, भाजपा के काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक अशीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 सिंह, उपजिलाधिकारी श्री यमुनाधर चौहान, धर्मवीर तिवारी, गोविन्द यादव, श्री अजीत रावत, प्रवीण सिंह, मोहन कुशवाहा, सहित भाजपा के पदाधिकारीगणों के साथ अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहे।