Wednesday , September 16 2026

पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने थामा सपा का दामन।

समर जायसवाल –

दुद्धी। पूर्व मंत्री व आदिवासियों के3 कदावर नेता विजय सिंह ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव , अविनाश कुशवाहा , इश्तियाक के साथ उनके अनुज पुत्र निरेंद्र गोंड मौजूद रहें। किन्ही कारणों से सन 2007 में इन्होंने सपा को त्याग दिया था।जिन्होंने पुनः सपा का दामन थाम लिया है।विजय सिंह गोंड के सपा का दामन थामते ही सपाइयों में हर्ष व्याप्त है जुबेर अलाम , कलामुद्दीन ,बुन्देल चौबे ,अवधनारायण यादव ,अवधेश जायसवाल ने कहा कि उनके आने से सपा मजबूत होगी।

Translate »