
बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
किसानों ने सौतेला व्यवहार करने का एस एम आई पर लगाया आरोप।
बभनी। विकास खंड के राजकीय गल्ला गोदाम पर धान खरीदी न हो पाने के कारण किसानों में रोष व्याप्त है। जिस बात को लेकर परेशान किसानों ने गल्ला गोदाम पर प्रदर्शन भी किया किसानों ने बताया कि धान खरीदी का अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी हम किसानों के धान की खरीदी नहीं की गई। और हमें कितने दिनों से दर-दर भटकना पड़ रहा है। कल रात में जब किसानों के साथ गोदाम पर पहुंचकर युवा मोर्चा बभनी के मंडल अध्यक्ष सुधीर पांडेय ने जानकारी लिया तो उनसे कहा गया कि अब धान की खरीदी नहीं की जा सकती धान खरीदी का समय बीत चुका है। सुधीर पांडेय ने बताया कि कुछ समय पहले दुद्धी के किसानों का धान खरीदा जा चुका था जैसे हमलोग पहुंचे वैसे ही गाड़ी हटा दी गई। और जो हमारे स्थानीय किसानों के साथ एस एम आई के द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है दूसरे जगह के किसानों का धान खरीदा जा रहा है और हमारे किसानों को भटकाया जा रहा है इसी बीच नाराज किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पूर्व किसानों के हित में कांग्रेस के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष बी के मिश्रा के द्वारा एक अभियान चलाया गया था और उन्होंने बताया कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इनके हित के लिए हमारी टीम मैदान में खड़ी हो चुकी है किसानों के सम्मान में कांग्रेस चली मैदान में अभियान के तहत किसानों के हित के लिए दो महीने से कार्य भी हो रहा है।और इसी के साथ मिश्राजी ने बताया कि यदि किसानों के हित में हम आंदोलन भी करेंगे। इस संबंध में जब एस एम आई से आई से संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो सका।प्रर्दशन के दौरान भगवान गिरी द्वारिका गिरी कामेश्वर श्यामदेव घनश्याम सुरेंद्र कुमार संतोष कुमार अनिल कुमार अरविंद कुमार राजनरायन भरतलाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal