Wednesday , September 16 2026

गेट को पूर्व की तरह खोलने को लेकर की गई बैठक-सुनवाई नही होने पर व्यापारी देंगे धरना

सवांददाता प्रवीण पटेल-24-02-2020

शक्तिनगर। बीते 23 फरवरी रविवार को शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी आवासीय परिसर विधुत विहार व्यापार मंडल की बैठक की गई। इन बैठक में मुख्य रूप से एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा विवेकानंद विद्यालय के गेट खोलने की बात पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान विद्यालय के बच्चो की पढ़ाई समेत अन्य जरूरत कार्य अवरुद्ध हो रहा है। इस दौरान व्यापार मंडल ने निर्णय लिया गया कि, अगर एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा पूर्व की तरह गेट को नही खोला जाएगा तो 02-03-2020 को हम व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानें बंद कर एनटीपीसी प्रशासनिक भवन के सामने धारण प्रदर्शन करेंगे। इस बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव समेत तमाम व्यापारी इस बैठक में मौजूद रहे।

Translate »