भाजपा के चोपन मंडल के कार्यकर्ताओ ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

चोपन /सोनभद्र (अरविन्द दुबे)
रविवार को भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अगुवाई में ग्रामवासी सेवा आश्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी के 62 वें मन की बात को सुना | मोदी जी ने आज के मन की बात में महिला सशक्तीकरण , विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा ,हुनर हाट और अंतरिक्ष जैसे विषयों पर अपनी बात रखें मोदी जी ने विद्यार्थियों को उनके परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी | हुनर हाट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के कारीगरों में 50% से अधिक महिलाएं हैं और हमारे देश की महिलाएं बंदिशों को तोड़ नई ऊंचाइयों को छू रही है आज के मन की बात में देश की बेटी काम्या कार्तिकेयन जिसने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकऑनगोवा 7000 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने का काम किया उससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है | मन की बात मे प्रधानमंत्री जी ने भारत के संस्कृति परंपरा और विविध उत्सव के बारे में भी चर्चा किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, राजेश अग्रहरी, मण्डल महामंत्री विकास चौबे, राहुल पटेल, आईटी रामकुमार मोदनवाल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »