
म्योरपुर सोनभद्र (विकास अग्रहरि/पंकज सिंह)
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जामपानी में शनिवार को 551 कलस यात्रा के साथ राम चरित्र मानस महा यज्ञ वेद व्यास ललन उपाध्याय के मंत्रोउचारण के साथ शुरू हुआ।जिसमें सैकड़ो लोगो ने परिक्रमा में भाग लिया।यज्ञ के नेतृत्वकर्ता अनिरुद्ध रौनियार ने बताया कि शनिवार से शुरू हुआ महा यज्ञ 3 मार्च तक चलेगा ,इस दौरान प्रवचन,रास लीला और

विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बताया कि यज्ञ का आयोजन गाँव और क्षेत्र के सुखः समृद्धि के लिए किया गया है।मौके पर लीलासी चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या जगपत यादव बुद्धिनारायन, संतोष , मोहर लाल खरवार, राम सहाय, अरुण जयंत प्रसाद, राम सहाय रौनियार,रघुबीर पनिका, भागीरथी,

रामेश्वर दिलीप विजय, आदि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal