उप मुख्य मंत्री ने सोनभद्र में 61 करोड़ 6 लाख 7 हजार की लागत की लोक निर्माण विभाग की 55 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

सोनभद्र।प्रदेश के मा0 उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोनभद्र जिले के विधान सभा क्षेत्र घोरावल के सरदार बल्लभ भाई पटेल इण्टर मीडिएट कालेज भगवास-(औराही) के मैदान में सोनभद्र जिले की 61 करोड़ 6 लाख 7 हजार की लागत की लोक निर्माण विभाग की 55 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास इलेक्ट्रानिक बटन दबाकर किया। प्रदेश के मा0 उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड की लगभग 26 कि0मी0 लम्बी 28 करोड़ 3 लाख 58 हजार की 27 परियोजनाओं, लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड की डेढ़ कि0मी0 लम्बी 14 करोड़ 86 लाख 80 हजार लागत की डेढ़ कि0मी0 लम्बी व लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2 की लगभग 13 कि0मी0 लम्बी 11 करोड़ 65 लाख 53 हजार की लागत की 19 परियोजनाओं यानी कुल 40 कि0मी0 व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 10 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित आर0जी0 रोड शाहगंज तिराहे के पास सरदार बल्लभ पटेल गेट के निर्माण यानी कुल 54 करोड़ 66 लाख 33 हजार लागत से 54 परियोजनाओं का षिलान्यास व जिला मुख्यालय पर 6 करोड़ 39 लाख 74 हजार की लागत से निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या आदि ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ0 सतीष चन्द्र द्विवेदी के साथ ही मा0 जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्रम् व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेबिल पदाधिकारियों को रेडियो आदि देकर सम्मानित करते हुए जनहित के कार्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। प्रदेश के मा0 उप मुख्य मंत्री श्री केषव प्रसाद मौर्य के अलावा प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार/जिले के प्रभारी मंत्री डॉ0 सतीष चन्द्र द्विवेदी, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेष सिंह पटेल, मा0 सांसद श्री पकौड़ी लाल, मा0 सांसद राज्यसभा श्री रामषकल, भाजपा काषी प्रान्त के अध्यक्ष श्री महेन्द्र चन्द्र श्रीवास्तव, भाजपा के काषी प्रान्त के उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल सत्यनारायण सिंह पटेल, मा0 विधायक सदर भूपेश चौबे, मा0 विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, मा0 विधायक ओबरा संजीव कुमार गौंड़, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, तीरथराज, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक एवं पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र सिंह, श्री धर्मवीर तिवारी, श्री गोविन्द यादव, श्रवण कुमार, मोहन कुषवाहा, प्रवीण सिंह, सुरेन्द्र मौर्या, कुलदीप पटेल, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण आदि मौजूद रहें। इस मौके पर व्यवस्था से जुड़े अधिकारी व कार्मिगण मौजूद रहें।

Translate »