रास्ते पर बने ब्रेकर को हटाने को लेकर हुयी हत्या

संजय सिंह/दिनेश गुप्ता
ग्राम बारी महेवा थाना करमा सोनभद्र निवासी
अखिलेश मौर्या की हत्या में नामित अभियुक्तगणों की 24 घण्टे के अन्दर हुयी गिरफ्तारी
दिनाँक 19.02.2020 को शाम 5.30 PM ग्राम बारी महेवा में अखिलेश मौर्या पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद
निवासी ग्राम बारी महेवा थाना करमा सोनभद्र की अभियुक्तगण बाबूलाल आदि द्वारा लाठी डण्डा व राड से पीट
पीट कर हत्या कर दी गयी थी तथा अखिलेश मौर्या के भाई राकेश मौर्या को गम्भीर रूप से घायल कर दिया
गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना करमा पर मु0अ0सं0 16/2020 धारा 147, 148, 307, 302, 506, 342, 452,
34 भादवि बनाम बाबूलाल आदि के पंजीकृत किया गया। इस जघन्य हत्या की घटना के अभियुक्तगणों की
गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा विशिष्ट निर्देश दिये गये। श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व
क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक करमा व स्वाट टीम की संयुक्त टीम का गठन किया
गया। इस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी कर फलप्रद सूचना का संकलन किया गया। आज दिनाँक 21.02.2020
को समय 5.25 बजे सुबह मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरंगा स्थित गुलाब सिंह मौर्या के घर पास से घटना
को कारित करने वाले मुख्य अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। शेष नामित 8 अन्य अभियुक्तगण के विरुध्द साक्ष्य
संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।. अभियुक्तगण जोगेन्द्र व नागेन्दर की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 7 अदद लाठी
डण्डे अभियुक्त के घर से बरामद किया गया। विवरण अभियुक्त व बरामदगी निम्नवत है:-
अभियुक्तगण का नाम पताः-
(1) बाबूलाल मौर्या पुत्र स्व० दशरथ मौर्या निवासी ग्राम बारी महेवा थाना करमा सोनभद्र
(2) नागेन्दर मौर्या पुत्र बाबूलाल मौर्या निवासी ग्राम बारी महेवा थाना करमा सोनभद्र
(3) जोगेन्द्र मौर्या उर्फ राजकुमार पुत्र बाबूलाल निवासी बारी महेवा थाना करमा सोनभद्र
(4) अरविन्द मौर्या पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम बारी महेवा थाना करमा सोनभद्र
(5) कमलेश मौर्या पुत्र कन्तू मौर्य निवासी ग्राम बारी महेवा थाना करमा सोनभद्र
(6) मंगल यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी 1/1327 कोइरिया घाट माताजी मंदिर के पास थाना रामनगर
जनपद वाराणसी
(7) मनीष मौर्या उर्फ चिल्लू पुत्र रामजी मौर्या निवासी 1/ 172 सियाबीर गोलाघाट थाना रामनगर वाराणसी
बरामदगी:-
3 अदद लाठी व 4 अदद डण्डा (आलाकत्ल)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. निरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना करमा सोनभद्र
2. निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद सोनभद्र
3. उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद सोनभद्र
4. हे०का० अरविन्द सिंह, हे०का वीरेन्द्र कुशवाहा, का जगदीश मौर्या, का0 रितेश पटेल स्वाट
टीम जनपद सोनभद्र
5. हे०का अशोक गौतम, का महेन्द्र यादव, का० निशान्त मिश्रा थाना करमा सोनभद्र

Translate »