Wednesday , September 16 2026

अज्ञात वाहन के टक्कर से मोटरसाईकिल सवार घायल।

डाला/सोनभद्र(गिरीशचन्द्र त्रिपाठी)-स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अन्तर्गत बाडी़ वैष्णो मंदिर के समीप पुल पर गुरुवार कि सुबह सात बजे अज्ञात वाहन के टक्कर से मोटरसाईकिल सवार घायल हो गया।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित बाडी़ पुल पर डाला से चोपन जा रहे मोटरसाईकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिसके बाद मोटरसाईकिल सवार जीतलाल पाल (19)पुत्र रामेश्वर पाल निवासी मकडी बारी रावर्टसगंज गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गये और पुलिस को घटना कि जानकारी दी।मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

Translate »