Wednesday , September 16 2026

जिलाध्यक्ष विजय यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत

सवांददाता प्रवीण पटेल 18-02-2020

शक्तिनगर। शक्तिनगर में सोमवार की देर शाम समाजवादी पार्टी विजय यादव को पुनः जिला अध्यक्ष सोनभद्र की कमान सौंपने पर सपाईयों में खुसी का माहौल बना रहा। अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिलने जिला अध्यक्ष विजय यादव शक्तिनगर पहुँचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों समेत जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए। जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से एक एक कर उनसे परचित हुए। इस दौरान स्वागत में सपा नेता मोहन गुप्ता, रविंदर यादव, ब्रिज बिहारी यादव, वकील खान, रंजीत कुशवाहा, बबलू सिंह,राजेश यादव, मुकेश सिंह (छात्र नेता ) राजू कुशवाहा ,उमेश यादव ,इंद्रेश यादव, सुधीर यादव, राम रजक ,शंकर यादव,नईम भाई, महताब आलम,गौहर अंसारी ,ओम प्रकाश यादव,सिमल पूर्ति, मेघनाथ बसोर, विशाल सिंह,अजीत चौधरी,रंजीत, आंनद यादव तमाम युवा नेता व छात्र नेता शामिल रहे।

Translate »