मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला सोनभद्र जिले के निर्धारित 30 प्राथमिक केन्द्रों पर आयोजित किया गया।

सोनभद्र।मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला सोनभद्र जिले के निर्धारित 30 प्राथमिक केन्द्रों पर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज पर आयोजित मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मरीजों से उनके हाल को जाना और दी जा रही जन स्वास्थ्य सुविधाओं की तहकीकात की। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एलोपैेथ, होम्यापैथ व आयुर्वेद के स्टाल लगा हुआ पाया और मरीजों का उपचार होते हुए पाया। उन्होंनेे इस मौके पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। जिलाधिकारी ने अपना सुगर व ब्लड प्रेशर का ेपरीक्षण कराया और रिपोर्ट सामान्य पाया। जिलाधिकारी ने मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला का जायजा लेने के बाद नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज परिसर की साफ-सफाई शौचालय को ठीक कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले के सभी स्टालों कोेे देखा। मेले में मुख्य मंत्री जन आरोग्य कार्ड बनाने के निर्देश दियें। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री एस0 राजलिंगम के अलावा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सलिल श्रीवास्तव, मीडिया के नेसार अहमद, क्रान्ति ब्रह्म श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें। —————————————

Translate »