गुरमा सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी अवई मुख्य राज मार्ग स्थित समाज कल्याण उत्तर प्रदेश व्दारा संचालित वृध्दा आश्रम में रविवार सुबह एक वृध्द ने अकास्मिक दम तोड़ दिया। जिससे आश्रम के लोगों में शोक लहर दौड़ गई। संस्था के लोगो ने उसके परिजनों को सुचना देकर प्रधान से पंचनामा कर उसकी अन्तिम संस्कार कर दिया।इसी के साथ संस्था के तमाम अनियमितताओं पर प़श्न चिन्ह भी छोड़ गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक नन्हकु पटेल 80 वर्ष पुत्र स्व रामरक्षा पटेल निवासी जिगना पोस्ट कैथी जनपद सोनभद्र अपने परिवारिक कष्ट से पिड़ित होकर इस आश्रम में 6माह से अपने पत्नी जयपतिया के साथ रह रहा था।कि रविवार सुबह शौच आने के पश्चात सर में दर्द उठा और दम तोड़ दिया।संस्था के मैनेजर राम प़साद ने प़धान से औपचारिकता पुर्ण करा के अन्तिम संस्कार कर दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal