
मध्यप्रदेश जिला आगर मालवा से गिरिराज बंजारिया ✍ पत्रकार की रिपोर्ट
मो. 9617717441
जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की जंहा पर 14 फरवरी शुक्रवार की रात को कलेक्टर संजय कुमार एंव पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह दोनों ने जिला मुख्यालय आगर के जिला चिकित्सालय पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए व साथ ही कलेक्टर ने घायलों के परिवारजनों से बातचीत कर उपचार हेतु हर सम्भव मदद मुहैया करवाने को कहा है।
हम आपको बता दे कि यह दुर्घटना शुक्रवार की रात 7 से 8 बजे के बीच आमला से सुसनेर के बीच माधव विलास के पास इंदौर कोटा राजमार्ग पर हुई थी। सड़क दुर्घटना में घायल लोगो को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुसनेर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय आगर रैफर किया गया था। जंहा पांच महिला एंव एक पुरुष का उपचार जारी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal