धान खरीद व भुगतान को लेकर 22 फरवरी को किसान करेंगे चक्का जाम

रवि पांडेय

सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के बैनर तले जिले के किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग किया है कि धान खरीद में अनियमितता बरती जा रही है , जिसके कारण क्रय केन्द्रों पर किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही किसानों के मांग किया कि 6 आर नही मिलने की वजह से भुगतान नही हो रहा है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन को बार बार अवगत कराने के बाद भी धान खरीद में कोई सुधार नही हो रहा है। आज भी केन्द्रों पर किसानों के धान पड़े हुए है , उनकी तौल नही हो रही है व बकाये का भुगतान नही हो रहा है। जिसके कारण किसानो के तमाम बाधित कार्य नही हो रहे है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट की समस्या खड़ी हो गयी है। धान खरीद में आने वाली समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया , जिस पर अपेक्षित कार्रवाई नही हुई। इन कठिनाईयो के कारण किसानो में आक्रोश है और संगठन के पदधिकारियो पर दबाव है , यदि किसानों के धान खरीद व भुगतान 7 दिनों के अंदर कर दिया जाय अन्यथा किसानो के दबाव के कारण रावर्ट्सगंज – मिर्जापुर मार्ग पर करमा सहकारी समिति के सामने 22 फरवरी को चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है। वही अपनी समस्याओं को लेकर पहुचे ओबराडीह साधन सहकारी समिति के किसानों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यहां दर्जनों किसानों का धान क्रय करने के लिए महीनों से नम्बर लगये पड़े हुए है। सचिव द्वारा किसानों से बार बार कहा जा रहा है कि धान खरीद बन्द हो चुकी है ऐसे में किसान असमंजस में पड़ा हुआ है कि वह अपना धान कहाँ लेकर जाए। इस मौके पर फूलचन्द्र सिंह , प्रभुपाल सिंह , नित्यानंद द्विवेदी , रामजीत सिंह , रणजीत सिंह , राम सिंह , लव कुमार सिंह , रामलखन , लालजी , मोहन शुक्ला , महेन्द्र , राम आधार , रामसकल , बटेश्वर , कुश सिंह , रमेश , शीलावती व प्रेमनाथ मौजूद रहे।

Translate »