Wednesday , September 16 2026

बसुहारी वन रेंज में संगठित रूप से गिरोह बनाकर किया जा रहा है अवैध खनन

सोनभद्र(सीके मिश्रा)ओबरा वन प्रभाग के बीट बसुहारी में स्थित तरिया रेंज में इन दिनों वन विभाग की मिलीभगत से संगठित रूप से गिरोह बनाकर अवैध रूप से बालू व बोल्डर का खनन किया जा रहा है।इस बात की जानकारी तरिया रेंज के समस्त स्टॉप को होने के बाद भी जेसीबी और ट्रैक्टर से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है।

भले ही शासन प्रशासन खनन रोकने के लिए टीम बनाकर बड़े पैमाने पर जांच करने का दावा कर रहा है

लेकिन दूसरी तरफ अवैध खनन माफिया शासन प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन कर बड़े पैमाने पर बालू ,गिट्टी,बोल्डर लेकर जा रहे हैं जिसे देखते हुए प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ।

इस पूरे मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बड़े पैमाने पर सामिल है।

Translate »