सवांददाता प्रवीण पटेल 12 फरवरी 2020
शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत खड़िया बाजार शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर झोपड़ी में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार घटना देर रात की है। आज सुबह जब आस पास के लोग सड़क किनारे से गुजरने के दौरान झोपड़ी में फंदे से लटकता हुआ शव देख गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी जा चुकी है। खबर लिखने तक पुलिस मौके पर नही पहुँची। मृतक व्यक्ति का शिनाख्त ग्रामीणों द्वारा केवल यादव बताया गया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal