Wednesday , September 16 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूर्ण थिति।।

बकरिहवाँ/सोनभद्र (राहुल तिवारी) आज मंगलवार 11 फरवरी को लीलादेवा के प्राथमिक विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूर्ण तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दिया जिसके मुख्य रघुवीर पनिका और संचालन विष्णु कांत दूबे, भाजपा मंडल महामंत्री ने किया। उसके बाद दूबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लोगो के बीच मे रखा और बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे, उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक

विचारधारा दी। और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अंजानी, झीलों में भी मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जहाँ मुख्य रूप से मोहरलाल खरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष व भाजपा के बरिष्ट लालता जायसवाल, श्यामनारायण सिंह समेत बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजक व तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद।।

Translate »