Wednesday , September 16 2026

घरेलू विवाद में दो भाइयों का चालान।

समर जायसवाल –

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में मंगलवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर दो भाई आपस में झगड़ा कर रहे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है। कोतवाली के एस एस आई वंशनारायण यादव ने बताया कि जयप्रकाश व दिनेश कुमार पुत्रगण रामकिशुन निवासी डुमरडीहा को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है।

Translate »