राम गौरव हैं राम गर्व हैं उनके आदर्शों का करें अनुसरण- आनंदजी।

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)

मानस विदुषी साध्वी विभाजी का सेवाकुंज आश्रम में भ्रमण।

गुरु दक्षिणा के रुप में अपने अंदर की बुराईयों के परित्याग का लें संकल्प- साध्वी विभाजी।

बभनी। विकास खंड के चीकू टोला में स्थित प्राचीन बुढ़वा मंदिर में चल रहे यज्ञ व प्रवचन के दौरान आज प्रवचन के सातवें दिन आज व्यास मंच की ओर से प्रवचन के दौरान सक्रिय कार्यकर्ताओं व

पदाधिकारियों को मानस विदुषी साध्वी व ज्योतिष परामर्शक विभाजी के द्वारा सम्मानित किया गया इसके साथ सेवा समर्पण संस्थान आश्रम कारीडांड़ के संगठन मंत्री आनंदजी व जिला प्रचारक ओम प्रकाशजी को भी व्यास मंच से साध्वी विभा जी के द्वारा प्रसाद स्वरुप सम्मान प्रदान किया गया साध्वीजी ने आज सेवा समर्पण संस्थान आश्रम का भी भ्रमण करते हुए वहां के दृश्य की काफी सराहना कीं और आश्रम के बच्चों को भी स्नेह व आशीर्वाद दिया वहां बनवासी छात्र छात्राओं के अनोखे पल का वर्णन के कुछ बिंदु अपने कथा के भी माध्यम से भक्तों को

आश्रम के महत्व का भी वर्णन किया। सेवा समर्पण संस्थान आश्रम कारीडांड़ के संगठन मंत्री आनंदजी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि राम कल भी विराजमान थे आज भी हैं और सदैव रहेंगे चाहे कोई आस्तिक हो या नास्तिक सबके हृदय में किसी न किसी रूप में राम का वास होता है।राम के नाम को लेकर राजनीतिक मामलों में लपेटा जाता है फिर भी राम कबीर सूर तुलसी के भी हैं और रहीम के भी इसलिए हर किसी को आपस में प्रेम सौहार्द और भाईचारे के साथ रहना चाहिए । इसी बीच कथा को आगे बढ़ाते हुए कथावाचिका साध्वीजी ने कैकई के कथा का वर्णन किया और कैकई के द्वारा मांगे गए तीन वचनों का उल्लेख करते हुए भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करने की प्ररेणा भी दिया और और प्रवचन के दौरान ही लोगों से कहा कि हर गुरु अपने शिष्य से गुरुदक्षिणा लेता है इसलिए आप सभी व्यासमंच पर अपने अंदर की बुराईयों का परित्याग करने का संकल्प लें यही मेरे लिए सबसे बड़ा

गुरुदक्षिणा होगा। कार्यक्रम के दौरान आचार्य वृजेश शरण जी ध्रुव पांडेय अनुपम पांडेय राम प्रकाश शर्मा बजरंगी मिश्रा दयानंद पांडेय सत्यम तिवारी के साथ थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र सिंहा उपनिरीक्षक संजय पाल अपने मय हमराहियों के साथ पहुंचे आचार्य व क्षेत्र के समीप शिवम संकल्प इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रकाश पांडेय व जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरदेव पांडेय जी भी मौजूद रहे।

Translate »