– प्री स्कूल बच्चो के अच्छी शिक्षा का नीव रखती है – विधायक
ओबरा। स्थानीय चोपन रोड स्थित हेलो किड्स विद्यालय में मंगलवार को ब्लू डे मनाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव गौड व नगर पचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने फीता काटकर किया।

ब्लू डे को सम्बोधित करते हुये ओबरा विधायक संजीव गौड ने कहा कि एक कुशल इंजीनियर वही होता है जो एक भव्य इमारत या भवन निमार्ण में उसकी नीव को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हुये उसे मजबूत बनाता है उसी प्रकार एक प्री स्कूल भी बच्चो के एक अच्छी शिक्षा की नीव रखता है। हमे बच्चो के बारे में सोचना चाहिये क्योकि आज के बच्चे कल अपने परिवार, समाज, देश के निर्माता बनेगे।

इसीलिये हमे बच्चो की नींव मजबूत करने के लिये बचपन से ही उसे वास्तविक्ताओ के आधार पर भौतिक सामाजिक व आध्यात्मिक तीनो प्रकार के उद्देश्यपूर्ण एंव सन्तुलित शिक्षा देनी चाहिये। अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सभी विषयो की सर्वौत्तम शिक्षा देकर एक अच्छा डाक्टर, इन्जीनियर, न्यायिक एंव प्रशासनिक अधिकारी बनाने के साथ साथ उसे एक अच्छा इंसान भी बनाता है। क्योकि सामाजिक ज्ञान के अभाव में जहा एक ओर बच्चा समाज को सही दिशा का ज्ञान देने में असमर्थ रहता है तो दुसरी ओर आध्यात्मिक ज्ञान के अभाव में वह गलत निर्णय लेकर अपने साथ ही अपने परिवार समाज देश तथा विश्व को विनाश की ओर ले जाने का कारण बन जाता है। इसीलिये प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम शिक्षा के साथ साथ उसे एक सभ्य समाज में रहने के लिये सर्वोत्तम शिक्षा तथा एक सुन्दर व सुरक्षित समाज के निमार्ण के लिये बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय लेने के लिये सर्वोत्तम आध्यात्मिक शिक्षा की आवश्यकता होती है। प्रधानाचार्या नाहिद खान ने कहा कि बच्चे सबसे अधिक विश्वास अपने अध्यापक पर करते है। अध्यापक द्वारा कहा गया एक एक शब्द उनके मन में घर कर जाता है। ऐसी स्थिति में अध्यापको की जिम्मेदारी और बढ जाती है। अध्यापको को अपना ज्ञान सदैव बढाते रहना चाहिये। इसी लिये हम विद्यालय में हर छह माह पर बैंगलोर के विशेषज्ञो द्वारा आयोजित कार्याशाला में उन्हे अपडेट करते रहते है। जिससे बच्चे खेल खेल मे विश्वस्तरीय शिक्षा अर्जित कर सके। श्री खान ने कहा कि ब्लू डे पर बच्चो को ब्लू कलर की महत्ता के बारे में ज्ञान दिया जाता है। पूरे विद्यालय का गेटअप, बच्चो को ड्रेस, खिलौन इत्यादि ब्लूमय कर दिया जाता है जिससे बच्चे प्ले वे मैथेड से देखकर ज्यादा से ज्यादा ज्ञाल अर्जित कर सके। प्रबन्धक शमशाद आलम ने लोगो आभार प्रकट किया। इसके पूर्व आकृति सिंह, अराध्या दीपक, वषिंका केशरी, अनन्या जैन, श्रेयांश यादव , मिष्टी गुप्ता ने सपने में रात में आया मुरली वाला रे पर गीत प्रस्तुत कर लोगो को भक्तिरस मे लीन कर दिया। इसी क्रम में आयान खान, अरमान कुरैशी, असद रजा, आहिल खान, बेलाल, सकलैन कुरैशी ने मेरा जूता है जापानी पतलून हिन्दुस्तानी पर नृत्य प्रस्तुत कर वाह वाही लूटी। आहिल खान, अरमान, ससद रजा, आरयस भदानी, अयान खान ने इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा विधान सभा प्रभारी उमेष सिंह पटले, वरिष्ठ लूंगी डाग गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। जोया उजमा, श्रूति सिंह, अराध्या दीपक, अनम शेख, वन्दना जायसवाल ने चन्दा चमके गीत पर मनमोहक नृत्य किया। आरयस भदानी, आहल अली, अमन यादव, बेदांश केशरी , आदर्श जायसवाल, सोहम अग्रहरि, अंकित कुमार वर्मा , रूदांश ने लकडी की काठी, काठी का घोडा, घोडे की दुम पर मारा हथौडा पर नृत्य कर लोगो को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। भाजपा नेता धुरन्धर शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमा शंकर द्विवेदी, भाजयुमा के मण्डल अध्यक्ष सन्दीप सिंह ,शिक्षिका कुमारी अनामिका विश्वकर्मा, ममता के साथ सपा नेता खुर्शीद आलम, कृष्णकान्त पाण्डेय, सुनील यादव समेत दर्जनो लोग मौजूद रहे। संचालन कमाल अहमद ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal