सर्वोदय इंटर मीडिएट कॉलेज कोन प्लास्टिक के दुष्परिणामों व गंगा को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया

कोन ( सोनभद्र ) । विकास खंड चोपन के सर्वोदय इंटर मीडिएट कॉलेज कोन में सोमवार को विद्यालय की ओर से प्लास्टिक के दुष्परिणामों व गंगा को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया । प्लास्टिक से होने वाली हानियों से उन्हें अवगत कराया तथा इसके इस्तेमाल को रोकने हेतु शपथ दिलाई।

सोमवार को विद्यालय द्वारा चोपन ब्लाक क्षेत्र में कोन स्थित सर्वोदय इंटर मीडिएट कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत, पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य बृज बिहारी शर्मा ने बताया कि मानव जीवन के लिए प्लास्टिक बहुत ही हानिकारक है। इसका उपयोग बंद किया जाए। यह प्रदूषण फैलाने का सबसे बड़ा कारण है। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक देश को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसकी शुरुआत दो अक्टूबर से हो चुकी है। कहा सिगल यूज प्लास्टिक एक ऐसी प्लास्टिक है जिसका उपयोग केवल एक बार किया जा सकता है। लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण बिगड़ता पर्यावरण सबसे बड़ी चिता का कारण है। प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को रोकना एक बहुत बड़ी समस्या है।सिगल यूज प्लास्टिक की रीसाइक्लिग बहुत ही कम हो पाती है। शेष अंश मिट्टी में मिल जाता है। जो उसकी उर्वरा शक्ति को कम कर देता है। इतना ही नहीं पानी की सहायता से वह समुद्र में भी चला जाता है। जो समुद्री जीवों को भी नुकसान पहुंचाता है।पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए, जिसमें पर्यावरण को बचाया जा सकता है और जल संरक्षण के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि भूमिगत जल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। जरूरत के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करे।इसके प्रति जागरूकता फैलाना सराहनीय है।

इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्यामा प्रसाद पटेल, एवं वरिष्ठ अध्यापक चंद्रकांत ओझा जी, शैलेन्द्र, बसंत यादव , अजीत कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राए व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Translate »