शक्तिनगर पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को भेजा जेल

शक्तिनगर सोनभद्र।क्षेत्राधिकारी पिपरी ज्ञान प्रकाश राय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर थाना अंजनी कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। बताते चले कि हत्याकांडअपराध संख्या 06/ 2020 धारा 302,201 आईपीसी व धारा 3(2)( 5) एससी एसटी एक्ट थाना शक्ति नगर में क्षेत्राधिकारी पिपरी ज्ञान प्रकाश राय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार उपनिरीक्षक राम नारायण राय कांस्टेबल विकास सिंह कांस्टेबल दिलीप सिंह महिला कांस्टेबल गुड़िया गॉड महिला कांस्टेबल सुमन सरोज द्वारा नामजद अभियुक्त श्याम नारायण दुबे उर्फ अनु दुबे पुत्र भृगुनाथ दुबे निवासी राजकिशन कॉलोनी थाना शक्ति नगर सोनभद्र स्थाई पता ग्राम नगवा थाना सिमरी जिला बक्सर बिहार व बाल अपचारी मोहन उर्फ मनमोहन दुबे पुत्र भृगुनाथ दुबे निवासी निवासी उपरोक्त व प्रकाश में आई अभीयुक्ता श्रीमती माया देवी पत्नी भृगुनाथ दुबे निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर व अभियुक्त निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गयाl

Translate »