Wednesday , September 16 2026

वन कर्मियों पर हुए हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

सोनभद्र।अवैध खनन को रोकने गई वन विभाग की टीम पर हुए हमले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 427, 332, 333, 336, 353, 392, वाह सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने में धारा 3 व 5 के तहत 16 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुआ।पुलिस गिरफ्तारी में जुटी है।

रविवार शाम को अवैध खनन माफियाओ ने अवैध खनन रोकने गये वन कर्मियो के ऊपर हमला किया था।

हमले मे चोटिल 2 वन कर्मियो की हालत गम्भीर बनी हुयी है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि म्योरपुर वन क्षेत्र के केवाल गाँव की घटना
रविवार को अवैध खनन की सूचना पर अवैध खनन देखने गए वन कर्मियों के ऊपर वहां कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया। उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया। मोबाइल छीन लिया गया। जिसमें पांच नामजद व 10 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 2 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Translate »