
करमा/सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी)बेसिक शिक्षा मंत्री का करमा हुआ जोरदार स्वागत
करमा। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र मिश्रा का कर्मा में जोरदार स्वागत किया गया।
प्रभारी मंत्री पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सोनभद्र जिले में दिवसीय प्रवास पर आए हुए हैं । इसी दौरान भाजपा कर्मा मण्डल महामंत्री वरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा संचालित राज कॉन्वेंट स्कूल पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जहाँ दूर्गा राम तिवारी द्वारा उन्हें यथार्थ गीता भेंट की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य,दिलीप चौबे,अजित रावत,केशव त्रिपाठी,गोविंद यादव,धर्मवीर तिवारी,मनीष मिश्रा, राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, समेत जिले व मण्डल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal