सोनभद्र।जनपद के सुदूर वनवासी क्षेत्र जुगैल में रामवृक्ष खरवार जिला पंचायत सदस्य के द्वारा आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता के कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल रहे और देवेंद्र जी ने कहा कि प्यारे साथियों, खेल और स्पोर्ट दोनों ही हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वो हमें मजबूत, स्वस्थ्य और तंदरुस्त बनाये रखते हैं। ये वो क्षेत्र है जो, हमें एक समान दिनचर्या से कुछ अलग परिवर्तन दे सकता है। सभी खेलों को पसंद करते हैं क्योंकि ये मनोरंजन का एक उपयोगी साधन होने के साथ ही शारीरिक गतिविधियों का भी एक तरीका है। ये प्रकृति में चरित्र निर्माणकर्ता और बड़े स्तर पर ऊर्जा और मजबूती देने वाला है। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य राम बीज खरवार जी द्वारा मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में आसपास की क्षेत्रीय टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती देवी मंडल महामंत्री चोपन कालीचरण खरवार जी पूर्व मंडल महामंत्री विकास पटेल जी चोपन मंडल उपाध्यक्ष वेदांती भैसवार जी श्याम उमर मुकेश मिश्रा अभिषेक राहुल आदि लोग रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal