
करमा /सोनभद्र (वरुण त्रिपाठी) आज भारतीय जनता पार्टी करमा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई | बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के गान से बैठक प्रारंभ हुआ | बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलामंत्री सुरेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 भारत के लिए ऐतिहासिक निर्णय हैं जो भारत के पड़ोसी मुस्लिम देश पाकिस्तान बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में पीड़ित व जान बचाकर भारत आए अल्पसंख्यक हिंदू बौद्ध जैन सिख एवं पारसी नागरिकों को सम्मान के साथ भारत में रहने का अधिकार देने का कानून है इस कानून से भारत में रहने वाले किसी भी नहीं नागरिक को कोई क्षति नहीं होने वाला है । वहीं बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा ,गोविंद पटेल,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,गोपाल सिंह ,केशव कुमार त्रिपाठी, नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर सपा बसपा कांग्रेस एवं वामपंथियों के झूठे दुष्प्रचार को ध्वस्त कर के इस कानून के बारे में लोगो को बतायेंगे |

करमा मण्डल के सभी गांव एवं नगरो मे कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन के दुसरे चरण मे न्यूनतम सौ घरो मे जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में 8866288662 पर मिस कॉल कर समर्थन का प्रपत्र भर के मण्डल महामंत्री को जमा करें। मंडल के बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक मंडल कार्यसमिति के सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मनीष मिश्राने किया ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal