श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का कलश यात्रा आज

रेनुसागर सोनभद्र- रेनू सागर श्याम सेवा मंडल में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ आज शुभ संवत को शुरू होने जा रहा है।बुधवार 29 जनवरी से 6तक चलने वाले संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में गणेश पूजन,कलश यात्रा,जागरण, झांकी,मंगलाचरण,देवी पूजन के बाद मथुरा के श्री बृंदावन धाम के भागवत कथा विशेषज्ञ पंडित राज किशोर शास्त्री जी पधारे हुए हैं ।जो आसपास के लोगों को सुख शांति के लिए भागवत कथा सुना कर अमृत रसपान करा उनको आनंदित करेंगे भागवत कथा के पश्चात प्रसाद वितरण प्रति दिन होगा। 6फरबरी को पुनाहुती प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया है।आप अपने परिवार बच्चो के साथ इस भागवत कथा में पधार कर पुण्य का भागी बने। आयोजक श्री श्याम सेबा मंडल,। उक्त आशय की जानकारी पिंकी सिंह भागवत कथा प्रेमी सहयोगी व ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड नम्बर 07परासी रेनू सागर ने दी।

Translate »